Skip to main content

माँ का फ़ोन

माँ का फ़ोन आया, "बेटा, इस मंगलवार को छुट्टी लेकर घर आ जाना, कुछ जरूरी काम है।"
"मम्मी, ऑफिस में बहुत काम है, बॉस छुट्टी नहीं देगा।" आँखों से अंगारे बरसाते हुए रावण जैसे प्रतीत हो रहे बॉस की तरफ देखकर मैं जल्दी से फुसफुसाया।
"वो एक रिश्ता आया था तुम्हारे लिये, बड़ी सुंदर लड़की है, सोच रही थी कि एक बार तुम दोनों मिल लेेते तो..."
"अरे माँ, बस इतनी सी बात, तुम कहो और मैं ना आऊँ, ऐसा हो सकता है भला?" मन में फूट रहे लड्डूओं की आवाज छिपाते हुए मैंने जवाब दिया।
बॉस को किसी तरह टोपी पहनाकर, तत्काल कोटा में रिजर्वेशन कराने के बाद सोमवार की रात घर पर पहुँचा।
माँ ने कुछ ज्यादा बात नहीं की, बस खाना परोसा और दूसरे दिन जल्दी उठ जाने को कहा।
सुबह के 4 बजे तक तो नींद आँखों से कोसों दूर थी, फिर आँख लगी तो सुबह 7 बजे मोबाइल के अलार्म के साथ ही नींद खुली।
माँ ने चाय देते हुए कहा, "बाथरूम में कपड़े रखे हैं, बदलकर आ जाओ।"
बाथरूम में पुरानी टी-शर्ट और शॉर्ट्स देखकर दिमाग ठनका, बाहर आकर पूछा तो माँ ने मनोरम मुस्कान बिखेरते हुए कहा, "घर की सफाई का बोलती तो तू काम का बहाना बनाकर टाल देता, चल अब जल्दी से ये लंबा वाला झाड़ू उठा और दीवार के कोने साफ कर, बहुत जाले हो गये हैं।

Comments

Popular posts from this blog

funny jokes

एक आदमी रात को एक गली के सामने ख़डा था। 'कौन हो ?'  वहां से गुजरते हुए चौकीदार ने क़डकककर पूछा। 'शेर सिंह' बाप का नाम ? शमशेर सिंह। कहां रहते हो ? शेरों वाली गली में। यहां क्यों ख़डे हो ? कैसे जाऊं कुत्ता भौंक रहा है।       . एक औरत अपने आशिक के साथ 👨‍❤️‍👨👨‍❤️‍👨👨‍❤️‍👨👨‍❤️‍👨👨‍❤️‍👨👨‍❤️‍👨👨‍❤️‍👨👨‍❤️‍👨👨‍❤️‍👨👨‍❤️‍👨👨‍❤️‍👨 घूम रही थी इतने में उसका पति आ गया और उसके आशिक को 👊✊✋👊👊👊👊👊👊👊पीटने लगा , औरत – मार साले को , अपनी बीवी को घुमाते नहीं , दुसरो की बीवी को घुमाने ले आते है , इतने में आशिक को जोश आया और वो उसके पति को पीटने लगा , औरत – मार साले को ना खुद घुमाने ले जाता है और ना किसी और को घुमाने देता है…😜👍👍😜😜👍👍😜👍😜😀😀😜😁😁 एक लड़का दूसरे लड़के से कहता है- तूने मेरी गर्लफ्रेंड को प्रपोस क्यों किया? लड़के ने मस्त जबाब दिया-- जब तक लड़की कुंवारी है, न तुम्हारी है, न हमारी है, बस सरकारी है। 😀😄😀😄😀😀😄😀😀😄😄

funny jokes

वो बिजली जाने के बाद, कैंडल लेकर टॉयलेट जा रही थी। कोई कम्बख्त फूंक मार के कह गया- हैपी बर्थडे टू यू। अब बताओ ....! इमरजेन्सी में भी मजाक। बेचारी अंधरे में रह गई।   हमारे बचपन में कपड़े तीन टाइप के ही होते थे- स्कूल का, घर का और किसी खास मौके का। अब तो कैजुअल, फॉर्मल, नॉर्मल, स्लीप वियर, स्पोर्ट वियर, पार्टी वियर, स्विमिंग, जॉगिंग, संगीत ड्रेस, फलाना- ढिमका। जिंदगी आसान बनाने चले थे पर वह कपड़ों की तरह कॉम्प्लिकेटेड हो गई है। रात के दो बजे चाची का मोबाइल बजा। चाचा चौंक कर उठा तो देखा मोबाइल पर एक मैसेज था। ब्यूटीफुल। चाचा ने तुरंत चाची को उठाया और गुस्सेसे पूछा- यह क्या हो रहा है? इतनी रात तुम्हें ब्यूटीफुल का मैसेज किसने भेजा है? चाची भी चकरा गई कि अब 50 की उम्र में उसे ब्यूटीफुल कौन कहेगा भला।  जब उसने मोबाइल हाथ में लिया तो झल्लाकर चाचा से बोली- चश्मा लगाकर मोबाइल देखा करो। वहां ब्यूटीफुल नहीं बैटरीफुल लिखा है।

vises slaah